उप मुख्यमंत्री अरुण साव का भागवत साहू के नेतृत्व में प्रमुख पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव शहर पहुंचे थे। इस दौरान पीटीएस स्थित हेलीपेड स्थल पर जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने नगरीय प्रशासन विकास मंत्री एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया। जिला साहू संघ के महामंत्री नीलमणी साहू ने बताया कि इस दौरान उप मुख्यमंत्री को आगामी दिनों में होने वाले सामाजिक आयोजन के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। गर्मजोशी से किए जिला साहू संघ के द्वारा स्वागत अभिनंदन से अभिभूत उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला साहू संघ के प्रति आभार जताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भागवत साहू,उपाध्यक्ष नीरा साहू,महामंत्री नीलमणी साहू, तहसील अध्यक्ष अंजू साहू, देवलाल साहू, नरेश साहू, अधिवक्ता भागवत साहू, जगमोहन साहू, खेमलाल साहू, शोभादास साहू, तुकाराम साहू, मुनेश्वरी साहू, किरण साहू, खिलेश्वरी साहू , गिरजा साहू, पूनम साहू , केशरी साहू, सुमन साहू , मंजू रानी साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
उक जानकारी जिला साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकालू साहू दी।