
डोंगरगढ़ वार्ड क्रमांक 10 की महिलाओं द्वारा केसरी नंदन लॉन में आयोजित सावन महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे की उपस्थिति और उनकी विशेष पहल ने कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पारंपरिक नृत्य, सावन क्वीन प्रतियोगिता और मेहंदी जैसे आयोजन हुए। नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत में पौधारोपण किया।
“एक पेड़ माँ के नाम” बना मुख्य आकर्षण
श्री डोंगरे ने कहा — “माँ केवल जन्म नहीं देती, संस्कार भी देती है। इस पौधे के माध्यम से हम अपनी माताओं के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति ज़िम्मेदारी दोनों व्यक्त कर सकते हैं।” उनकी इस पहल को उपस्थित महिलाओं व जनप्रतिनिधियों ने करतल ध्वनि से सराहा।
उत्सव में सांस्कृतिक रंगों की छटा
कार्यक्रम में वरिष्ठ सभापति श्री अमित जैन, खेल संघ जिला अध्यक्ष श्री विवेक मोनू भंडारी,समाजसेवी सन्नी जय चिखले अनमोल बागड़े संतोष बेहकार व कालकापारा महिला। सावन क्वीन चयन, झूला गीत, भक्ति भजन और पारंपरिक खेलों में महिलाओं व बालिकाओं की भागीदारी ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
नगर प्रमुख का उत्साह, जनता का जुड़ाव
डोंगरगढ़ नगर के प्रथम नागरिक रमन डोंगरे न केवल कार्यक्रम में शामिल हुए, बल्कि मंच से नीचे उतरकर आमजनों से संवाद भी किया। उनकी सादगी, मातृप्रेम और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें लोगों के और करीब ला दिया। यह सावन महोत्सव सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक संदेश था — माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का, जिसकी पहल नगर प्रमुख रमन डोंगरे ने पूरे मनोयोग से की।