Uncategorized

शाला परिसर में हरियाली “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष

राजनांदगांव – चिरचारी कला हायर सेकेंड्री शाला परिसर में औषधि युक्त, फलदार, छायादार पौधेरोपित। शाला परिसर आंगन में हरियाली लाने ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’’ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत गांव में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के लिए अभिनव पहल की गई। शाला प्रबंधन द्वारा परिसरों में सैकड़ों पौधे रोपे गए। इस अनूठे और भावनात्मक अभियान के माध्यम से ना केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास हुआ, बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया गया।

इस अभिनव पहल को संकुल स्तरीय अभियान में दर्ज किया गया। इस महाअभियान का शाला स्तरीय भव्य कार्यक्रम छुरिया विकासखंड के ग्राम चिरचारी कला स्थित शाला परिसर में आक्सीजोन परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें ख़ुज्जी विधानसभा के विधायक भोलाराम साहू जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आम के पौधे का रोपण कर जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति किरण रविंद्र वैष्णव, मनहरण लाल पिथौरा, संकुल प्राचार्य एस. बी. उर्वशा,नरेश शुक्ला,लालचंद साहू,प्रहलाद मिश्रा,अंजनी शर्मा,पोखराज मंडावी,नरेंद्र दमोहे, भूषण वाडेकर,हेमंत सलामे, देवेंद्र साहू ने भी पौध-रोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री भोला राम साहू ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है।शाला में इस वृक्षारोपण अभियान के तहत इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों का जीवन स्वस्थ और सुखद हो, इसके लिए पौधे लगाना अति आवश्यक है। वृक्षारोपण का यह क्रम टूटना नहीं चाहिए, पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति किरण रविन्द्र वैष्णव ने घटते जलस्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए जल संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और वर्षा जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया।

शाला के पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि शाला द्वारा शिक्षा, खेलकूद,स्वास्थ्य किसी भी क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचने का प्रयास किया जा रहा है और इसी कड़ी में वृक्षारोपण महाभियान हमारे गांव के लिए गर्व की बात है। वृक्ष परोपकार एवं पुण्य का प्रतीक होता है, पर्यावरण सरंक्षण के लिए हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए। प्राचार्य एस. बी. उर्वशा ने कहा कि दुनिया के समक्ष जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, जल संकट जैसी चुनौतियां हैं, इससे बचने के लिए एक पेड़ लगाना आवश्यक है, जैसे बूंद-बूंद पानी से समुद्र बनता है, वैसे एक-एक पेड़ से ही पर्यावरण संरक्षित होगा और हरीतिमा बढ़ेगी।प्रधान पाठक हेमंत सलामे ने पर्यावरण को बचाने वृक्षारोपण पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में योगदान देने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।प्रधान पाठक हेमंत सलामे ने कार्यक्रम के सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान विमला माहेश्वरी,दुलेश्वरी मंडावी, हिरदे सिन्हा, जगदीश मिश्रा,महेश मंडावी,दुर्गेश मालेकर हीरालाल गजभिए,महेश पड़ोती,गज्जू कन्नौजे,गजेंद्र सर,शैलेन्द्र देवांगन,शेख आबिद कुरैशी,कमलेश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्व सहायता समूह की दीदी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!