Uncategorized

पर्यटन विकास से मिलेगी कबीरधाम जिले को नई पहचान

भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की रूपरेखा के लिए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया।

भव्यता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ का ऐतिहातिक भोरमदेव मदिर परिसर : 146 करोड़ की लागत से स्वदेश दर्शन योजना से मिलेगा धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को नया आयाम।

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत भोरमदेव मंदिर परिसर और आस-पास के ऐतिहासिक स्थलों का होगा व्यापक विकास

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने भोरमदेव क्षेत्र का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव की सरकार ने प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरात्तव,पर्यटन एवं जन आस्था के केन्द्र बाबा भोरमदेव मंदिर परिसर से लेकर पुरातत्व महत्व के स्थल मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा से लेकर सरोदा जलाशय तक पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश योजना के तहत भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण,एतिहासिक मंदिरों के सरंरक्षण एवं संवर्धन और पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रूपए की मंजूरी दे दी है।

छत्तीसगढ़ पर्यटन, पुरात्तव विभाग एवं कबीरधाम जिला प्रशासन के साझा प्रयासों से पर्यटन विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों कलेक्टर एवं जनप्रतिनधियों के साथ छत्तीसगढ़ के एतिहासिक भोरमदेव मंदिर परिसर में बैठक लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!