मां बमलेश्वरी मंदिर रोपवे ट्रॉली रोप से किया जंप हादसा में भाजपा नेता घायल

डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर द्वारा संचालित रोपवे में एक हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष वन विकास निगम राम सेवक पैकरा माता बमलेश्वरी दर्शन के लिए आए हुए थे। माता के दर्शन के बाद वापसी के दौरान स्टेशन में स्टेशन ट्रैक से ट्रॉली जंप करने से यह हादसा हुआ। ट्रॉली में 6 लोग बैठे थे। जिसमें रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, दया सिंह सहित अन्य भाजपा नेता ट्रॉली में मौजूद थे ।
रोपवे ट्रॉली हादसा में प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोट आई है, वहीं रामसेवक पैकरा के दाएं हाथ में चोट आई है। इस घटना में घायल भरत वर्मा को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सेवा के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। हादसा के बाद राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग घायलों से मिलने डोंगरगढ़ पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया और एफआईआर दर्ज करने दोषियों पर कार्यवाही की बात कही।