108 निर्यापकाचार्य श्री समतासागर महाराज जी ससंघ का डोंगरगढ़ एवं चंद्रगिरी में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

108 निर्यापकाचार्य श्री समतासागर महाराज जी ससंघ का डोंगरगढ़ में शाम 4 बजे हुआ भव्य मंगल प्रवेश | मुनि संघ पिंडरई (मध्य प्रदेश) से लगभग 270 किलोमीटर पद विहार कर डोंगरगढ़ पहुचे | मुनि संघ की अगवानी के लिए जैन समाज के लोगो में काफी उत्साह एवं हर्ष का माहोल था | मुनि संघ की अगवानी के लिए घोड़े, बैंड बाजे एवं रास्ते में जगह – जगह जाग्रति महिला मंडल द्वारा रंग बिरंगी रंगोली, आरति आदि सजाई गई | मुनि श्री ने कहा की डोंगरगढ़ चंद्रगिरी का प्रवेश द्वार है हम यहाँ दर्शन देने नहीं आयें है बल्कि आप सभी को 1 से 6 फरवरी २०२५ को होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण देने आये हैं | आप सभी इसमें सहपरिवार सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेवे | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबको मिलकर कार्य करना है| जो प्राप्त है वही पर्याप्त है | शाम 5 बजे मुनि संघ की भव्य अगवानी श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी महातीर्थ में हुई यहाँ मुनि संघ की अगवानी में १०८ मुनि श्री आगमसागर जी ससंघ एवं लगभग 50 आर्यिका माता जी ससंघ के साथ श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी महातीर्थ के अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन एवं अन्य ट्रस्टी गण और श्री दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष श्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष श्री जय कुमार जैन, सचिव श्री यतीश कुमार जैन एवं राजनंदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा नेवरा, बिलासपुर, गोंदिया, नागपुर, बलाघाट आदि जगह से आये जैन समाज के बहुत से लोग उपस्थित थे | आगे ध्वज लेकर प्रतिभा स्थली की छात्राएं चल रही थी और पीछे मुनि संघ और फिर जैन समाज के लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे | 108 संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की समाधि को एक वर्ष होने पर मुनि संघ के सानिध्य में दिनांक 1 फरवरी से 6 फरवरी तक श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान होगा | जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है | उक्त जानकारी निशांत जैन (निशु) के द्वारा दी गयी है |
मुनि संघ एवं आर्यिकाओं के सानिध्य में चंद्रगिरी प्रतिभास्थली में मनाया गया 75वा गणतंत्र दिवस
108 मुनि श्री आगम सागर जी, 108 मुनि श्री पुनितसागर जी, 105 एलक श्री धैर्य सागर जी एवं 50 आर्यिकाओं के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी महातीर्थ क्षेत्र में प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ के प्रांगण में 75 वा गणतंत्र दिवस धूम – धाम से मनाया गया | प्रातः 8 बजे ध्वजा रोहण किया गया तत्पश्चात प्रतिभास्थली कि छात्राओं के द्वारा मंगलाचरण हुआ, मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं परेड द्वारा सलामी दी गयी और विभिन्न कार्यक्रम हुए | उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी के अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन, श्री नितिन भैया जी एवं अन्य ट्रस्टी गण थे | सभी उपस्थित जन ने छात्राओं कि प्रतुती कि बहुत प्रशंसा कि और अभिभावको ने भी अपने बच्चों कि उत्कृष्ट प्रस्तुति देखकर गौरवान्वित हुए | उक्त जानकारी निशांत जैन (निशु) के द्वारा दी गयी है |